फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव: पीएम मोदी ने की भाजपा कार्यकर्ता की तारीफ, कहा- बहस में प्रियंका गांधी को भी दे सकती हैं मात

Thu, 02 Apr 2026 08:04 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड/नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भाजपा कार्यकर्ता विनिता के.के. की तारीफ की और कहा कि वह सार्वजनिक बहस में प्रियंका गांधी वाड्रा से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने केरल चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने और पार्टी के शासन रिकॉर्ड साझा करने का आग्रह किया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एक्स/भाजपा/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वायनाड में भाजपा की बूध अध्यक्ष विनिता के.के. की तारीफ की। उन्होंने भरोसा जताया कि वह सार्वजनिक बहस में मौजूदा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने सभी पार्टी से केरल चुनाव से पहले घर-घर जाकर संपर्क मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के जरिये केरल के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्ताओं से बातचीत की, जिसमें वायनाड जिले के मंथनवाड़ी से बूथ अध्यक्ष विनिता केके भी शामिल थीं। 
विज्ञापन

 
उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय मीडिया उनकी और वायनाड की मौजूदा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच सार्वजनिक बहस कराए। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि आप मौजूदा कांग्रेस सांसद से बेहतर भाषण देंगी। मोदी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और तैयारी के महत्व पर जोर दिया। 
 
'समाज को बांटना ही एलडीएफ और यूडीएफ का एजेंडा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरलम सिर्फ एक नई सरकार ही नहीं, बल्कि एक नई व्यवस्था भी चुन रहा है। विपक्षी गठबंधनों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी गठबंधन यूडीएफ कट्टरपंथी ताकतों का इस्तेमाल करके अपने एजेंडे के अनुसार समाज को बांट रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर चुनावी अभियान तेज करें और मतदाताओं को आगामी राज्य चुनावों में भाजपा और एनडीए को मौका देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा, आप (केरल के लोग) ने कांग्रेस और वामपंथियों को 75 साल दिए। भाजपा और एनडीए को पांच साल दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के शासन के रिकॉर्ड को उन राज्यों में साझा करें, जहां भाजपा पहले सत्ता में रही है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा- हर कार्यकर्ता मोदी
पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाने का आग्रह किया और कहा कि केरलम का हर कार्यकर्ता मोदी है। पीएम ने कहा, एलडीएफ और यूडीएफ हमारी आस्था का शोषण कर रहे हैं। वे भगवान अयप्पा के भक्तों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं? एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही वहां मौजूद सोने के मामले में बेईमानी कर रहे हैं। वे सहकारी बैंकों में आपकी मेहनत की कमाई को भी बर्बाद कर रहे हैं। जनता इन सब पर नजर रख रही है। केरल में कांग्रेस और एलडीएफ पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यूडीएफ और एलडीएफ कट्टरपंथी मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: प. एशिया संकट: ईंधन की उपलब्धता पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, दोनों दलों के सांसदों ने एक दूसरे पर उठाए सवाल
 
पीएम मोदी ने संजू सैमसन का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मतदान से पहले प्रत्येक मतदाता से कम से कम तीन बार संपर्क करें, ताकि लगातार जुड़ाव से विश्वास और समर्थन बढ़े। केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि न केवल सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) बल्कि विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) भी भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेटर संजू सैमसन ने विश्व कप के नॉकआउट चरण में अपने खेल की ताकत से प्रदर्शन की चरम सीमा को छुआ, उसी तरह चुनाव के नजदीक भाजपा कार्यकर्ताओं का ध्यान, आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन


केरल में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण
पीएम मोदी ने कहा, केरल में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। भाजपा-राजग गठबंधन के लिए समर्थन की लहर दौड़ रही है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव जीतने के बाद से ही एलडीएफ व यूडीएफ भाजपा को निशाना बना रहे हैं। अब तक, वामपंथी और कांग्रेस दोनों का मानना था कि कुशासन या कुप्रबंधन की परवाह किए बिना वे बारी-बारी से सत्ता में आ सकते हैं। हालांकि, तिरुवनंतपुरम ने इस धारणा को चकनाचूर कर दिया है। नतीजतन, अब यूडीएफ और एलडीएफ एक-दूसरे पर हमले करने के बजाय भाजपा पर हमले कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें