फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना सांसद के विमान में बैन पर सरकार लेगी फैसला

Fri, 24 Mar 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एयर इंडिया के स्टाफपर्सन सुकुमार से मारपीट के बाद शिवसेना सांसद आर गायकवाड़ के फ्लाइट्स में सफर करने पर लगाई रोक के कानूनी पहलुओं पर सरकार गौर कर रही है।
विज्ञापन


गायकवाड़ ने गुरुवार को एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ हाथापाई की थी और साथ ही चप्पल से पिटाई की थी। इसके बाद एयर इंडिया सहित, जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर जैसी प्राइवेट सेक्टर एयरलाइंस ने सांसद को बैन कर दिया था। केंद्र सरकार भारतीय एयरलाइंस द्वारा लगाए गए इसी बैन की 'वैधता' की जांच कर रही है, जिसमें सांसद को उड़ान से रोका गया है।

इन एयरलाइंस के रोक लगाने के बाद टाटा समूह की एयरलाइंस ने भी अपनी विस्तारा और एयरएशिया इंडिया की उड़ानों में गायकवाड़ पर रोक लगाने का फैसला किया है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि एयरलाइंस ने हमें सलाह दी है कि वे विशेष यात्री (गायकवाड़) को ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हम इस मामले पर उनके इनपुट पर गौर कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,' यह कार्रवाई उन्होंने स्वतंत्र रूप से की है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। कोई भी कार्रवाई कानून के मुताबिक होनी चाहिए, कार्रवाई कानून के सामान्य प्रावधानों और विमान अधिनियम के अनुसार होनी चाहिए।

उन्होनें आगे कहा कि हम देख रहे हैं कि इस पूरे मामले को कैसे होना चाहिए। हमें यह देखना होगा कि क्या एयरलाइंस की यह कार्रवाई कानून के ढांचे के भीतर है।

गौरतलब है कि शिनसेना के सांसद आर गायकवाड़ ने गुरुवार को एयर इंडिया के 60 वर्षीय कर्मचारी सुकुमार के साथ मारपीट की थी। साथ ही सुकुमार को हवाई जहाज से बाहर फेंकने की भी धमकी थी। इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइनों ने सांसद को बैन कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें