फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: थम गया चुनाव प्रचार, पिछले चुनाव में 95 में से 37 सीटों पर कांग्रेस का रहा कब्जा

Tue, 12 Dec 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया। इस चरण में उत्तरी और मध्य गुजरात के 26 जिलों की जिन 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होना है, उन पर 2012 में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर हुई थी। पहले चरण की 89 सीटों में जहां कांग्रेस को 22 सीटें मिली थी, वहीं दूसरे चरण की 95 सीटों में से उसे 37 पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि इस चरण में भी भाजपा ने 56 सीटें हासिल कर परचम फहराया था।
विज्ञापन


गुजरात में भाजपा को मिलेगा बहुमत, हारने के लिए कांग्रेस ने ली सुपारी: वाघेला

उत्तरी गुजरात और मध्य गुजरात में पिछली जाति के नेता अल्पेश ठाकोर पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ठाकोर सेना के प्रमुख अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और माना जा रहा है कि उनका समुदाय उत्तर गुजरात की 23 और मध्य गुजरात की 10 सीटों के नतीजे को प्रभावित कर सकता है। पिछले चुनाव में उत्तर गुजरात की 23 में से 12 सीटें और मध्य गुजरात की एक सीट भाजपा ने जीती थी।

राहुल ने किया पीएम से सवाल- 22 वर्षों में गुजरात की जनता के लिए क्या किया

हार्दिक और जिग्नेश की भी परीक्षा
अल्पेश के अलावा इस चुनाव में उभरे युवा नेताओं की तिकड़ी के दो अन्य सदस्य हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी का भी इस चरण में इम्तिहान होगा। हालांकि हार्दिक खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन जिस पाटीदार समुदाय के लिए वे संघर्षरत हैं उनका वोट निर्णायक साबित हो सकता है। मेहसाणा जिले के अलावा अहमदाबाद की पांच सीटों पर पाटीदार अहम भूमिका निभा सकते हैं। दलित नेता मेवाणी खुद वडगाम सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में है। पिछली बार यह सीट कांग्रेस ने जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

101 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे 

गुजरात - फोटो : self
मणिनगर में क्या होगा
प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी अहमदाबाद की मणिनगर सीट से ही चुनाव जीतते थे। कांग्रेस ने इस बार यहां से विदेश से डिग्री प्राप्त श्वेता ब्रह्मदत्त का उतारा है। वे आईआईएम अहमदाबाद की छात्र रही हैं। 

बाढ़ बना मुद्दा
प्रधानमंत्री ने अपनी चुनावी सभाओं में उत्तरी गुजरात में आई बाढ़ के समय कांग्रेस विधायकों द्वारा अपने मतदाताओं को भगवान भरोसे छोड़कर बेंगलूरू के रिजॉर्ट में आनंद मनाने को मुद्दे को बार-बार उठाया है।

कुल उम्मीदवार: 851
पुरुष: 782
महिला: 69
सबसे ज्यादा उम्मीदवार: महेसाणा (34)
सबसे कम उम्मीदवार: झालोड़ (सु.)(2) 
मतदान केंद्र: 25,558
ईवीएम: 28,114

101 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे 
- दूसरे चरण के 851 में से 822 उम्मीदवारों के हलफनामा के विश्लेषण के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) ने निष्कर्ष निकाला है कि उनमें से 101 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनमें से 68 के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और अपहरण जैसे गंभीर किस्म के आपराधिक केस दर्ज हैं।

- दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी दलों में भाजपा के 13 (15 फीसदी) और कांग्रेस के 18 (21 फीसदी) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस-भाजपा के 75 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार करोड़पति
एडीआर के अनुसार भाजपा के 67 (76 फीसदी) और कांग्रेस के 66 (77) फीसदी उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की परिसंपत्तियों की घोषणा की है। भाजपा उम्मीदवार की औसत संपत्ति 7.8 करोड़ रुपये और कांग्रेस की 9.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें