कोरोना वैक्सीन लेने के लिए केंद्र पर नहीं आ पाने वाले व घरों में इलाजरत वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए ओडिशा के कुछ इलाकों में घर पर टीका लगाने की मुहिम शुरू की गई है। इन इलाकों में ब्रह्मपुर और राउरकेला का नाम शामिल है। दोनों क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से संजीवनी रथ का शुभारंभ किया गया। इस संजीवनी रथ से अधिक से अधिक बुजुर्ग, बीमार और दिव्यागों को घर पर कोरोना वैक्सीन आसानी से लग सकेगी।