सैलानियों को जरूरतों का ध्यान में रख रेल मोटर कार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेन में ही कॉफी वेंडिंग मशीन के साथ ही एयर प्यूरीफायर भी लगा है। सीट को आरामदायक बनाया गया है। ट्रेन के भीतर व बाहर गोल्ड स्टैंडर्ड की सजावट की गई है। खिड़की में काफी बड़ा शीशा लगाया गया है ताकि पर्यटक ठीक से नजारा ले सके। पहली बार इस रूट पर चलने वाली ट्रेन में यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
बढ़ेगी ट्रेन की रफ्तार
रेल मोटर कार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कुल 40 लाख रुपया खर्च किया गया है। इसमें एक निजी कंपनी निर्मित इंजन लगाया गया है। इससे ट्रेन की रफ्तार थोड़ी बढ़ जाएगी। सौगी-शिमला के बीच यह ट्रेन 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।