फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cambridge Foundation: कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल ने मनाया हीरक जयंती समारोह, भारत पर्व थीम पर रंगारंग प्रस्तुति

Wed, 29 Oct 2025 03:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैम्ब्रिज स्कूल।अमर - फोटो : Cambridge School
विज्ञापन
कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर ‘फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया- भारत पर्व’ थीम पर हीरक जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुआ, इसमें जूनियर सेक्शन के करीब एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और वंदना गीत से हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शृंखला में नर्सरी के बच्चों ने अल्फाबेट ट्रेन से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद कक्षा एक के विद्यार्थियों ने भगवान गणेश की स्तुति में नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने मधुर कोरस, ‘फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया’ पर आधारित एक नाटक और भारत की एकता व विविधता को प्रदर्शित करने वाला भव्य समापन कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एसबीके सिंह (आईपीएस), महानिदेशक, तिहाड़ कारागार और वेदिता रेड्डी (आईएएस), निदेशक शिक्षा, जीएनसीटीडी मौजूद रहीं। उनके प्रेरक संबोधन के साथ स्कूल की मैनेजर डॉ. अनीता पुरी ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल निरंतर बदलते सामाजिक परिवेश के अनुरूप अपनी शैक्षिक दृष्टि को अद्यतन रखता है और विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, आत्मविश्वास तथा वैश्विक नागरिकता के मूल्यों को विकसित करता है।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह दो चरणों में हुआ। पहले कक्षा 1 से 3 और फिर कक्षा 4 से 5 के लिए। इसमें सत्र 2024–25 के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

दिन का मुख्य आकर्षण भारत पर्व रहा, जिसने भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। बच्चों ने होली, जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा, दीपावली, ईद और क्रिसमस जैसे त्योहारों की उत्पत्ति और उनके संदेश को नृत्य और नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने दर्शकों को देवताओं और असुरों के युग की यात्रा कराई, जिसमें सदैव अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश निहित था।

झिलमिलाती रोशनी और रंगों के बीच हुआ ग्रैंड फिनाले दर्शनीय रहा। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनों के मन में परंपरा, उपलब्धि और आनंद की अविस्मरणीय स्मृतियां छोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें