फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंब्रिज एनालिटिका ने सरकार के नोटिस पर जवाब देने को अतिरिक्त समय मांगा

Tue, 03 Apr 2018 06:42 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैंब्रिज एनालिटिका
विज्ञापन
कैंब्रिज एनालिटिका ने सरकार के नोटिस पर जवाब देने के लिए एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा है। फेसबुक और इंटरनेट से जुड़ी अन्य कंपनियों से डेटा हासिल कर उन्हें चुनाव में इस्तेमाल करने के मामले में घिरी इस फर्म को 31 मार्च तक जवाब देना था। सूचान और प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अब कंपनी ने इन जवाबों को तैयार करने के लिए सात दिनों के अतिरिक्त समय की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने आईटी मंत्रालय ने कैंब्रिज एनालिटिका को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्या कंपनी ने बीते समय में कभी भी भारतीय यूजर्स के डेटा का गलत इस्तेमाल कर वोटिंग बिहेवियर को प्रभावित किया है। कंपनी से यह भी पूछा गया था कि क्या भारतीय यूजर्स के डेटा की कोई प्रोफाइलिंग यानी सूची तैयार की गई थी? हाल ही में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डेटा चोरी मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर भी सख्त टिप्पणी की थी। सरकार ने इस मामले में फेसबुक से भी सात अप्रैल तक जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें