फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक: जांच में जुटी पुलिस, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान चला अश्लील वीडियो

Tue, 29 Oct 2024 10:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एक अधिकारी ने बताया कि इस अपराध के पीछे शामिल शरारती तत्वों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के यूट्यूब चैनल पर एक अश्लील वीडियो प्रसारित किया गया, जिसके बाद हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया था। यह घटना तब घटी, जब अवकाश पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी। हालांकि, अदालत की आईटी विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी है। शिकायत दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम सेक्शन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच जारी है। हम इस अपराध के पीछे शामिल शरारती तत्वों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के यूट्यूब चैनल पर एक अश्लील वीडियो प्रसारित किया गया, जिसके बाद हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई। खबरों के मुताबिक, कुछ देर के व्यवधान के बाद, एक अलग लिंक का उपयोग करके लाइव-स्ट्रीमिंग फिर से शुरू की गई।

घटना कैसे हुई, इसकी जांच हाईकोर्ट की आईटी सेल कर रही है। इससे पहले, साइबर अपराधियों ने सुप्रीम कोर्ट का भी यूट्यूब चैनल हैक कर लिया था। कोर्ट नंबर सात में जस्टिस सुभेंदु सामंतर सुनवाई कर रहे थे। कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यूट्यूब चैनल पर कुछ अश्लील तस्वीरें प्रसारित हुईं। आपत्तिजनक फुटेज प्रसारित होने के बाद लाइव-स्ट्रीमिंग तुरंत रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें