पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता एवं नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी की एक याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य के सुरक्षा निदेशक को यह बताते हुए रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिया गया सुरक्षा कवर वापस क्यों लिया गया। मामले पर अगली सुनवाई अब 24 जून को होगी। बता दें कि सुवेंदु को केंद्र द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।