फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी को कलकत्ता HC से बड़ी राहत: उम्मीदवारी रद्द करने वाली याचिका खारिज; ममता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Mon, 27 Apr 2026 06:06 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता

सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।
विज्ञापन
कलकत्ता हाई कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Calcutta High Court: कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ दायर की गई थी। इस सीट पर मतदान दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होना तय है।
विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द की जाए। याचिका में आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने कुछ ऐसी टिप्पणियां की हैं जो देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के खिलाफ हैं।

कोर्ट की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अदालत के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा था कि संविधान के किस प्रावधान के तहत उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए। याचिकाकर्ता इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करने से इनकार करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। शुभेंदु अधिकारी के वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि यह याचिका पूरी तरह से राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दायर की गई थी।

अधिकारी के वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने कहा, 'यह याचिका भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी को प्रभावित करने के राजनीतिक इरादे से पेश की गई थी।'

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य में चुनाव के नतीजों की घोषणा और चुनाव की मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग और प्रशासन ने मतदान को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला: भाजपा पर लाठी-डंडे चलाने और गुंडागर्दी का आरोप, सांसद-ड्राइवर को आई चोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें