फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: 'हाईकोर्ट से हमारी रैली को मिली थी इजाजत, लेकिन BJP के गुंडों ने रोका'; सरकार पर ममता के और क्या आरोप?

Wed, 08 Jul 2026 05:55 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या पर राज्य में राजनीति चरम पर है। विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्ताधारी दल पर उनकी रैली रोकने और कार्यकर्ताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, प्रमुख, तृणमूल कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारुईपुर में नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने हमारी रैली की इजाजत दी थी, लेकिन भाजपा के गुंडों ने उसे रोक दिया। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी को रैली की इजाजत देने वाले कोर्ट के आदेश को पुलिस कैसे नजरअंदाज कर सकती है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने विरोध मार्च के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बारुईपुर मुठभेड़: पीड़ित परिवार ने जताया पुलिस पर भरोसा, पत्नी बोली- अगर अपराध किया है तो परिणाम भुगतने होंगे

पुलिस भाजपा का हथियार बन गई है- ममता बनर्जी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा का हथियार बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पुलिस की निगरानी में रखा जा रहा है, जैसे मैं नजरबंद हूं। वहीं अयोध्या में राम मंदिर में दान गबन के मामले पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम मंदिर के चंदे में लूटपाट की, वे भगवान राम का नाम लेकर यहां गड़बड़ी फैला रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


रैली में फेंके गए अंडे, चोर-चोर के लगे नारे
वहीं पूर्व सीएम ममता बनर्जी की बालीगंज फारी से हाजरा मोड़ तक की रैली में अंडे फेंके गए। इस दौरान 'चोर, चोर' के नारे भी लगाए गए।
 

यह भी पढ़ें- ठाणे में डॉक्टरों की पिटाई का मामला: शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, क्यों भड़क गए थे नेताजी?

हालात उत्तर प्रदेश से भी बदतर हैं- ममता बनर्जी
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम सब जानते हैं कि आप सत्ता में कैसे आए... पुलिस यहां हम पर नजर रख रही है, लेकिन जहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, वहां वे कहीं नहीं दिखती। कालीघाट और मेरे घर से लेकर बालीगंज तक पूरे इलाके में हिंसा और अफरातफरी मची है। क्या बंगाल की जनता यही 'बदलाव' चाहती थी? उन्होंने कहा, यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है- हालात उत्तर प्रदेश से भी बदतर हैं। मैं भाजपा की निंदा करती हूं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें