फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटक गया तीन तलाक और सिटिजनशिप बिल, राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Wed, 13 Feb 2019 11:00 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:44 PM, 13-Feb-2019

राज्यसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और अंतरिम बजट 2019-20 पास होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।  इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित तीन तलाक विधेयक और सिटिजनशिप बिल पेश ही नहीं हो सके। 

12:58 PM, 13-Feb-2019

राज्यसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित ।
 

 

12:23 PM, 13-Feb-2019

लोकसभा की कार्यवाही जारी है लेकिन विपक्षी सांसदों का हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वे लगातार 'चौकीदार चोर है' का नारा लगा रहे हैं।

विज्ञापन
12:05 PM, 13-Feb-2019

इस रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के मुकाबले एनडीए सरकार ने 2.86 फीसदी सस्ती डील फाइनल की है। 36 राफेल लड़ाकू विमानों का ये सौदा पीएम मोदी के कार्यकाल में साल 2016 में हुआ था। इससे पहले यूपीए के कार्यकाल में 126 राफेल का सैदा हुआ था लेकिन कई शर्तों के कारण आम राय नहीं बन पाई थी। 

 

11:58 AM, 13-Feb-2019

राज्यसभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले 18 राफेल विमानों का डिलीवरी शेड्यूल उस शेड्यूल से 5 महीने बेहतर है, जो 126 विमानों के लिए किए गए सौदे में प्रस्तावित था...।'
 

 

विज्ञापन
11:55 AM, 13-Feb-2019

राफेल डील पर आज राज्यसभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट पर अरुण जेटली ने कहा, 'महाझूठबंधन का झूठ बेनकाब हो गया और सत्य की जीत हुई।'
 

 

11:44 AM, 13-Feb-2019

राज्यसभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट में कहा गया है, '126 विमानों के लिए किए गए सौदे की तुलना में भारत ने भारतीय जरूरत के अनुसार करवाए गए परिवर्तनों के साथ 36 राफेल विमानों के सौदे में 17.08 फीसदी रकम बचाई है...।'
 

 

11:34 AM, 13-Feb-2019

भारतीय वायुसेना में कैपिटल एक्विजिशन्स पर कैग की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है। इसी रिपोर्ट में राफेल सौदे का विवरण भी शामिल है। 
 

 

11:13 AM, 13-Feb-2019

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में गांधी मूर्ति के पास राफेल मुद्दे पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा इस मामले पर कांग्रेस ने संसद में स्थगन प्रस्ताव भी दिया है। 
 







 

11:13 AM, 13-Feb-2019

इस पर स्पीकर ने कहा कि इस सदन में भी कैग की रिपोर्ट पेश हुई है। हालांकि कैग से जुड़ी सभी रिपोर्ट दूसरे मंत्रालयों और विभागों से संबंधित थे। चूंकि बुधवार को बजट सत्र का अंतिम दिन है। ऐसे में सरकार ने बुधवार को राफेल से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश की है। चर्चा है कि अपनी रिपोर्ट में कैग ने कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 

 

11:13 AM, 13-Feb-2019

अटक गया तीन तलाक और सिटिजनशिप बिल, राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राफेल सौदे पर महालेखा नियंत्रक परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में दिन भर कयासबाजी जारी रही। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अचानक कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कैग की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है, जबकि इस सदन को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें