फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: जंगल में जमीन में छिपा था हथियारों का जखीरा, जवानों ने खोज निकाला, मिजोरम में असम राइफल्स की कार्रवाई

Sat, 20 Sep 2025 09:15 PM IST
बशु जैन एन अर्जुन, चंफाई (आइजोल)

सार

असम राइफल्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि जंगल में हथियार छिपाए गए हैं। पुख्ता जानकारी के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार रात को चंफाई जिले के साईखुम्फाई के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह उनको कामयाबी मिली।
विज्ञापन
मिजोरम में असम राइफल्स ने बरामद किए हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात असम राइफल्स को भारी सफलता मिली है। खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स ने शुक्रवार रात को चंफाई जिले के साईखुम्फाई के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह अभियान के दौरान जवानों ने जमीन में छिपा हथियारों का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि जंगल में हथियार छिपाए गए हैं। पुख्ता जानकारी के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार रात को चंफाई जिले के साईखुम्फाई के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह उनको कामयाबी मिली। इसमें एक हेकलर एंड कोच जी3 असॉल्ट राइफल, एक स्प्रिंगफील्ड स्नाइपर राइफल, एक 60 एमएम मोर्टार ट्यूब, 21 राउंड विभिन्न हथियारों के कारतूस और 13 ग्रेनेड शामिल थे।

इसके अलावा, युद्ध जैसे इस्तेमाल में आने वाले कई अन्य सामान भी मिले। जिनमें आठ मीटर कॉर्डटेक्स, दो ट्रिप वायर, एक स्नाइपर स्कोप, दो आरपीजी रेंज एक्सटेंडर, एके-47 और पिस्टल की एक-एक मैगज़ीन, दो रेडियो सेट एंटेना सहित, एक अतिरिक्त एंटेना और अन्य सामग्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन


बरामदगी के बाद असम राइफल्स की टीम ने इलाके में गहन एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कोई भूमिगत उग्रवादी मौजूद न हो। बरामद हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री को आगे की जांच के लिए डुंगटलांग पुलिस विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें