केंद्रीय कैबिनेट की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस बैठक में जीएससी को लेकर प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जीएसटी का समर्थन करने पर 'आभार' प्रकट किया गया।
GST: बैंक जाना हो जाएगा महंगा, चेक बुक-ATM यूज करने पर भी लगेगा टैक्स
कैबिनेट बैठक में पास प्रस्ताव में मुख्यमंत्रियों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों, सभी सांसदों के साथ सभी विधायकों और विधानपरिषद के सदस्यों के अलावा व्यापारी संघों से भी जीएसटी का समर्थन करने पर 'आभार' प्रकट किया गया। पीआईबी के डीजी फ्रैंक नोरुन्हा ने इस कैबिनेट बैठक की जानकारी खुद ट्विटर के माध्यम से दी।
#Cabinet expresses gratitude to State CMs and others for their cooperation in introduction of #GST: https://t.co/JvgmaMgz3P— Frank Noronha (@DG_PIB) June 22, 2017
GST: एसी क्लास में सफर करना हो जाएगा महंगा, गोल्ड पर बढ़ जाएगा मेकिंग चार्ज
इस कैबिनेट बैठक में भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले समझौतों पर भी मुहर लगाई गई, जिसके तहत मेडिसिन और होम्योपैथी की पारंपरिक पद्धतियों को लेकर समझौते होंगे।
Union Cabinet approves MoU between India and Sri Lanka, for cooperation in Traditional Systems of Medicine and Homeopathy.— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
इस दौरान पुर्तगाल से होने वाले समझौतों पर भी मुहर लगाई गई।
#Cabinet approves MoU between India and Portugal on cooperation in #PublicAdministration and #GovernanceReforms https://t.co/xWE7tYdAlk pic.twitter.com/A59t2oED4f— Frank Noronha (@DG_PIB) June 22, 2017
इस कैबिनेट की बैठक में इंडियन नेवल मैटेरियल मैनेजमेंट सर्विस(आईएनएमएमएस) के कांस्टिट्यूशन को भी अप्रूव किया गया, जिसके तहत इंडियन नेवी ग्रुप ए इंजीनियरिंग सर्विस को लेकर फैसले ले सकती है।
Union Cabinet approves constitution of Indian Naval Material Management Service (INMMS) as an Organized Group ‘A’ Engineering Service.— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
गौरतलब है कि आगामी एक जुलाई से देशभर में जीएसटी लागू करने की योजना है, जिसके लिए सरकार युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है।