फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trainer Aircraft: 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान खरीदने को मंजूरी; 6,828 करोड़ रुपये की लागत आएगी

Wed, 01 Mar 2023 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान खरीदने को मंजूरी दे दी है। इन विमानों को खरीदने में 6,828 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विमान की आपूर्ति छह साल में की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि HTT-40 का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया है। यह एक टर्बोप्रॉप विमान है, जिसे अच्छे कम गति वाले हैंडलिंग फीचर्स और बेहतर प्रशिक्षण प्रभावशीलता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। खरीद के फैसले से सैकड़ों एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) के लिए नए अवसर खुलेंगे और हजारों नौकरियां पैदा होंगी। यह रक्षा में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्रालय के मुताबिक, एचटीटी-40 में लगभग 56 फीसदी स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस बढ़ाकर 60 फीसदी तक किया जाएगा। एचएएल अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एमएसएमई सहित भारतीय निजी उद्योग को शामिल करेगा। खरीद में लगभग 1,500 कर्मियों को प्रत्यक्ष रोजगार और 100 से अधिक एमएसएमई में फैले 3,000 लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि विमान पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भारतीय वायुसेना के बुनियादी ट्रेनर विमानों की कमी को पूरा करेगा। खरीद में सिमुलेटर सहित संबंधित उपकरण और प्रशिक्षण सहायक शामिल होंगे। एरोबेटिक टैंडेम सीट टर्बो ट्रेनर में एक वातानुकूलित कॉकपिट और आधुनिक एवियोनिक्स भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें