फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी मजबूती: कैबिनेट ने 56 मालवाहक विमान खरीद की दी मंजूरी

Thu, 09 Sep 2021 05:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • स्पेन से मिलेंगे 16 तैयार विमान, 40 भारत में ही बनाए जाएंगे
  • सी-295एमडब्ल्यू एक मालवाहक विमान है और इसकी क्षमता पांच से 10 टन की है
  • सभी विमानों में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सुइट लगाए जाएंगे
विज्ञापन
C-295MW aircraft - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने वायुसेना के लिए 56 सी-295एमडब्ल्यू मालवाहक विमान खरीदने की मंजूरी दे दी। करार के तहत भारत को स्पेन से चार साल में 16 तैयार विमान मिलेंगे, जबकि शेष 40 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। इससे जहां सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं वायुसेना को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


भारत में 40 मालवाहक विमान को टाटा कंसोर्टियम करार पर हस्ताक्षर होने के बाद 10 साल के अंदर तैयार करेगा। इन सभी विमानों में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सुइट लगाए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह अपने तरह का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें किसी निजी कंपनी द्वारा भारत में सैन्य विमान बनाया जाएगा। ये विमान स्पेन की कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एसए से खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इससे भारतीय विमान निर्माण के इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें देश भर में फैली कई एमएसएमई को इन विमानों के पार्ट बनाने में शामिल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से घरेलू विमान उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आयात पर निर्भरता में कमी आएगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

पुराने एवरो विमान का स्थान लेंगे
सी-295एमडब्ल्यू एक मालवाहक विमान है और इसकी क्षमता पांच से 10 टन की है। ये वायुसेना के पुराने एवरो विमान का स्थान लेंगे। युद्धक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और पैरा ड्रॉपिंग के लिए विमान में पीछे की ओर रैम्प गेट बनाया गया है।

बड़े पैमाने पर मिलेंगे रोजगार के अवसर
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से देश में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। उम्मीद है कि 600 उच्च कौशल वाले प्रत्यक्ष रोजगार के अलावा 3000 से ज्यादा परोक्ष और 3000 मध्यम दर्जे के कौशल वाले रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें