फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप को कैबिनेट की मंजूरी, विदेशों में भी जाने का मिलेगा मौका

Wed, 07 Feb 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Research
विज्ञापन
कैबिनेट ने बुधवार को प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप को मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य इनोवेशन और रिसर्च को बढ़ावा देना है। योजना इसी साल से शुरू होगी। इसके तहत छात्रों को पहले व दूसरे साल 70 हजार, तीसरे साल 75 हजार और चौथे व पांचवें साल 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। साथ ही इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भाग लेने व रिसर्च के लिए विदेशों में जाने पर अलग से ग्रांट भी मिलेगा। मानव  इसके तहत इसी साल से आईआईटी में प्रति वर्ष एक हजार छात्रों को डायरेक्ट पीएचडी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईएसईआर, आईआईएसई में बीटेक के फाइनल ईयर के छात्र, एमटेक या एमएससी के छात्र इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें