फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: 14 फसलों के दामों में इजाफे को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए किसके कितने बढ़े दाम

Wed, 04 Jul 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धान
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने खरीफ फसलों के न्यूनतन समर्थन मूल्य (एमएसपी) को डेढ़ गुना बढ़ाने पर मुहर लगा दी है। इससे धान की एमएसपी में 200 रुपए का इजाफा हुआ है। बता दें कि पिछले साल धान की 1500 रुपए/कुंतल एमएसपी थी। यानी यह अब तक की सबसे बड़ी बढोत्तरी है। इस वृद्धि से सरकार के खजाने पर 33,500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 
विज्ञापन

धान
मालूम हो कि मंगलवार को कृर्षि मंत्री राधामोहन सिंह और नीति आयोग को सदस्य पीएम मोदी से मिले थे। इससे पहले पिछले हफ्ते पीएम मोदी अपने आवास पर देशभर के गन्ना किसानों से मिले थे। जिसमें उन्होंने फायदा एमएसपी को डेढ़ गुना बढाने का वादा किया था। 

किसान
मोदी का लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना कर दिया जाए। मोदी सरकार के एमएसपी बढ़ाने से सीधे तौर पर हरियाणा यूपी पंजाब महाराष्ट्र गुजरात जैसे राज्यों को सीधा फायदा पहुंचेगा। 14 खरीफ फललों में से न्यूनतम समर्थन मूल्य में से सबसे ज्यादा बढोत्तरी रागी की फसल में हई है। इसका एमएसपी 900 रुपए से बढ़ाकर 2700 रुपए प्रति कुंतल कर दिया है। 

धान
वर्तमान में धान की कीमत 1590 रुपये प्रति कुंतल हैं जो बढ़कर अब 1750 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

ज्वार
वर्तमान में ज्वार की कीमत 1700 रुपये प्रति कुंतल हैं जो अब बढ़कर 2450 रुपये प्रति कुंतल हो गई है।
 

बाजरा
वर्तमान में बाजरा की कीमत 1425 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 1950 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

रागी
वर्तमान में रागी की कीमत 1900 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 2897 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

मक्का
वर्तमान में मक्का की कीमत 1425 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 1700 रुपये प्रति कुंतल हो गई है।

अरहर
वर्तमान में अरहर की कीमत 5450 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 5675 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

मूंग
वर्तमान में मूंग की कीमत 5575 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 6975 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

उड़द
वर्तमान में उड़द की कीमत 5400 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 5600 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

मूंगफली
वर्तमान में मूंगफली की कीमत 4450 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 4890 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

सूरजमुखी
वर्तमान में सूरजमुखी के बीज की कीमत 4100 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 1288 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

सोयाबीन
वर्तमान में सोयाबीन के बीज की कीमत 3050 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 3399 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

तिल
वर्तमान में तिल के बीज की कीमत 5300 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 6249 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 

नाइजर बीज
वर्तमान में नाइजर बीज के बीज की कीमत 4050 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 5877 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 
विज्ञापन

कपास
वर्तमान में कपास के बीज की कीमत 4020 रुपये प्रति कुंतल है जो अब बढ़कर 5150 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें