फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के भाजपा विधायक ने कहा- हम 80 फीसदी हैं और 'आप 17 फीसदी...'

Sat, 04 Jan 2020 02:29 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
Somashekar Reddy - फोटो : ani
विज्ञापन
देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शनों का दौर जारी है। इस बीच कर्नाटक से भाजपा विधायक सोमशेखर रेड्डी ने कानून की खिलाफत कर रहे लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून का विरोध करना उनके लिए अच्छा नहीं होगा और उन्हें गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंन कहा कि मैं विरोध करने वाले लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं। हम लोग 80 फीसदी हैं और आप केवल 17 फीसदी। अगर हम लोग खड़े हो गए तो आप सोच लें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग आपसे झूठ बोल रहे हैं और अगर आप उनपर भरोसा करके सड़कों पर आते हो तो याद रखना कि हम 80 फीसदी हैं।

इस मामले में कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सोमशेखर रेड्डी खनन घोटाले के आरोपी जी जनार्दन रेड्डी के बड़े भाई हैं। उन पर भी वन भूमि पर अवैध खनन कराने का आरोप है। साथ ही सोमशेखर पर आंध्र प्रदेश के जज को रिश्वत देने की कोशिश करने का भी आरोप है
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें