फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: भ्रमित हुए बिना सीएए के लिए आवेदन करें मतुआ, कानूनी नागरिकता करें सुनिश्चित, शांतनु ठाकुर ने किया आग्रह

Sat, 06 Apr 2024 03:28 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शांतनु ठाकुर ने मतुआ समुदाय को समझाया कि उन्हें कानूनी और संवैधानिक नागरिकता सीएए द्वारा प्रदान की जाऐगी
विज्ञापन
शांतनु ठाकुर - फोटो : फेसबुक/शांतनु ठाकुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
सीएए के तहत नागरिकता के लिए मतुआ समुदाय से आवेदन के लिए केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने सीएए की पैरवी करते हुए कहा कि यह हर मतुआ को कानूनी नागरिकता सुरक्षित करेगा। जिससे वे आने वाले 100 वर्षों में विदेशी नहीं माने जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने मतुआ समुदाय को समझाया कि उन्हें कानूनी और संवैधानिक नागरिकता सीएए द्वारा प्रदान की जाऐगी। उन्हें कहा कि आवेदन जमा करने में मतुआ डरें, नहीं वे स्वयं सीएए के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले 100 वर्षों में उन्हें एनआरसी के तहत घुसपैठिया समझकर देश से नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने उदाहरण देकर समझाते हुए कहा कि सीएए के तहत आवेदन नहीं करने पर उनकी स्थिति भी रोहिंग्या की तरह हो जाएगी। 

विज्ञापन

कौन हैं मतुआ
मतुआ मूल रूप से पूर्वी पाकिस्तान से आया हिंदुओं का कमजोर समुदाय है। जो कि विभागजन के दौरान और बांग्लादेश निर्माण के बाद धार्मिक उत्पीड़न के बाद भारत चले आए।
विज्ञापन


शांतुन ठाकुर
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पश्चिम बंगाल में मटुआ-बहुल जिले के बोनगांव लोकसभा सीट से भाजपा टिकट पर नामांकन की तैयारी मे हैं।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना
ठाकुर कहते हैं कि अगर तत्कालीन सरकार वैध नागरिकों का सर्वेक्षण करेंगी। तो क्या ममता बनर्जी हमारे समुदाय की रक्षा करने के लिए होंगी? उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप भी लगया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें