फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: चिदंबरम के मंच पर सीएए विरोधी फ्लेक्स बोर्ड गिरा, सभी लोग सुरक्षित

Sun, 23 Feb 2020 11:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के मंच पर रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगाया गया एक बड़ा फ्लेक्स बोर्ड गिरने से हड़कंप मच गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। लोग जहां पर बैठे थे, उसके ठीक पीछे यह बोर्ड लगा हुआ था। इस घटना के बाद भी पूर्व वित्त मंत्री ने अपना भाषण जारी रखा और प्रोग्राम अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत चलता रहा।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उन्होंने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह देश की यात्रा पर आने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पूछें कि क्या असम से 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित करना संभव है।

चिंदबरम ने यहां सीएए विरोधी एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यहां आने से भी पहले कहा है कि वह सीएए पर सवाल पूछेंगे। यदि छह से 10 लाख लोग प्रभावित होने वाले हैं, तो क्या यात्रा पर आने वाले नेता प्रश्न किए बिना जा पाएंगे?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकतर देशों ने इस पर सवाल उठाने आरंभ कर दिए हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सीएए असम में सात लाख मुसलमानों को बाहर भेजने और 12 लाख हिंदुओं को रखने का  'एक उपकरण’ है।

उन्होंने कहा कि अन्य देशों ने अवैध प्रवासियों को रोका है लेकिन किसी ने भी 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित नहीं किया। उन्होंने कहा कि किस देश ने 19 लाख लोगों को प्रत्यर्पित किया है? यदि नरेंद्र मोदी को कोई शक है तो वह ट्रम्प से सवाल पूछ सकते हैं और वह जवाब देंगे। 

इस कार्यक्रम में जब चिंदबरम सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक बड़ा फ्लैक्स बोर्ड मंच पर गिर गया। बोर्ड मंच पर बैठे लोगों के ठीक पीछे लटका हुआ था। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें