फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए जंबूसरिया आईसीएआई के अध्यक्ष व सीए देबाशीष मित्रा उपाध्यक्ष चुने गए

Thu, 04 Mar 2021 09:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सीए चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन

चार्टर्ड अकाउंटेंट निहार एन जंबूसरिया द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसी तरह सीए देबाशीष मित्रा को संस्थान का उपाध्यक्ष चुना गया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2021-22 के लिए संस्थान के पदाधिकारियों के चुनाव 12 फरवरी को हुए थे। जंबूसरिया ने 1984 में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में क्वालीफाई किया था। वे अब सभी स्थायी समितियों के अध्यक्ष हैं, जिनमें कार्यकारी, वित्त और परीक्षा समितियां शामिल हैं, इसके अलावा सभी गैर-स्थायी समितियों के पदेन सदस्य हैं। जंबूसरिया संस्थान के पंजीकृत वैल्यूएर्स ऑर्गेनाइजेशन (RVO) के निदेशक हैं। 

सीए देबाशीष मित्रा को उनकी अप्रतिम प्रतिबद्धता के लिए वर्ष 2021-22 के लिए भारत के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के उपाध्यक्ष चुना गया है। वे एक वरिष्ठ सदस्य, कॉस्ट अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, लॉ ग्रेजुएट और एक योग्य सूचना प्रणाली लेखा परीक्षक भी हैं। वे पीएचडी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें