फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: कश्मीर में हिंसा के दौरान 6 की मौत, बाकी राज्यों में EVM के फॉल्ट की खबरें

Sun, 09 Apr 2017 05:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
कश्मीर में मतदान के दौरान हिंसा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव की बारी है। खबर लिखे जाने तक कश्मीर में मतदान के दौरान पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि झारखंड, एमपी, हिमाचल और असम में ईवीएम में खराबी मिलने की खबरें मिल रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गोली चलने का आरोप भी लगाया है।रविवार को देश के नौ राज्यों में एक लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में वोट डाले जा रहे हैं। नतीजे 13 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें विस्तार से : कश्मीर में लोकसभा उपचुनाव के दौरान हिंसा, 6 की मौत 30 से अधिक घायल
असम की धेमाजी सीट, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश में भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट, पश्चिम बंगाल की कांठी, दिल्ली की राजौरी गार्डन, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की नंजनगढ़ और झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश के भिंड में कथिततौर पर हुई बूथ कैप्चरिंग की घटना पर मुख्य चुनाव अधिकारी सलीना सिंह ने कहा है कि- सभी मतदान बूथ पर स्थिति नियंत्रण में है। बूथ कैप्चरिंग की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
Situation under control at all polling booths, no incidents of booth capturing: Saleena Singh, CEO, MP pic.twitter.com/oei2Kpj0aI — ANI (@ANI_news) April 9, 2017


जम्मू-कश्मीर में हिंसक झड़प में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। Budgam Protesters-Security forces clash: Death toll rises to three #JammuKashmir — ANI (@ANI_news) April 9, 2017


वोट डालने के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा- लोगों को आकर मतदान करने के लिए शांतिपूर्ण माहौल देने में सरकार विफल रही है। वहीं वोट डालने के बाद उमर अब्दुल्ला ने भी महबूबा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- "20 साल से राजनीति में हूं लेकिन चुनाव व चुनाव प्रचार के लिए इससे बदतर हालात पहले कभी नहीं देखे। यह पूरी तरह राज्य व केंद्र सरकार सहित चुनाव आयोग की विफलता है।" Been a politician for 20 years,never saw such a bad situation for elections & campaigning. Failure of State Govt,Centre and EC:Omar Abdullah pic.twitter.com/pclzpVE9OH — ANI (@ANI_news) April 9, 2017

कश्मीर उपचुनाव में हिंसा के बाद एक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। फारूक अब्दुल्ला बोले- चुनाव में बाधा डाल रही सरकार

बड़गाम (जम्मू और कश्मीर): दलवान पक्केपोरा और नसरुल्लापोरा के बाद अब चदूरा में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इस झड़प में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। Budgam(J&K): After Dalwan Pakerpora and Nasrullahpora,now clashes between Protesters and Security forces in Chadoora.4 injured #bypoll — ANI (@ANI_news) April 9, 2017

बडगाम के दलवान पाक्करपोरा में मतदान केंद्र के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मी के बीच झड़प में एक की मौत हो गई है।

Read also: कश्मीर उपचुनाव की डिटेल कवरेज

मध्य प्रदेश के भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हमलावरों ने बूथ पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस हमले के पीछे भाजपा प्रत्याथी का हाथ होने का आरोप लगाया है। Bhind(MP): Car of Congress candidate vandalised, 2 people beaten up& booth captured.Congress blames BJP supporters for the incident. #bypoll pic.twitter.com/vqAhtBHlyz — ANI (@ANI_news) April 9, 2017


जम्मू-कश्मीरः बड़गांव के दलवान पाक्करपोरा क्षेत्र में मतदान केंद्र के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मतदान केंद्रों पर पेट्रोल बम भी फेंका है। #UPDATE Clash between protesters and Security personnel near polling station in Dalwan Pakerpora area of Budgam. Two injured — ANI (@ANI_news) April 9, 2017



रजौरी गार्डन सीट पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग में कांग्रेस नेता अजय माकन ने वोट डाला। Rajouri Garden assembly seat bypoll: Congress leader Ajay Maken casts his vote  #Delhi pic.twitter.com/dRyIFRQ402 — ANI (@ANI_news) April 9, 2017

जम्मू-कश्मीरः गंदरबल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। Jammu & Kashmir: Voting underway for Ganderbal Lok Sabha bypoll pic.twitter.com/pYRThlJqyU — ANI (@ANI_news) April 9, 2017

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर जिला की भोरेंज विधानसभा सीट पर ईवीएम में गड़बड़ी के बाद देर से शुरू हुआ मतदान Himachal Pradesh: Polling begins at Booth no.51 in Bhoranj assembly bypolls (Hamirpur district) after fault in EVM was rectified. pic.twitter.com/E0qxt9Oy2c — ANI (@ANI_news) April 9, 2017

कर्नाटक: नंजांगुड विधानसभा सीट पर मतदान जारी। Karnataka: Voting underway for Nanjangud assembly seat. #bypoll pic.twitter.com/S7MXqXKphD — ANI (@ANI_news) April 9, 2017


एक टीवी चैनल के मुताबिक मध्य प्रदेश के भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 थाना प्रभारियों को हटा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे का आरोप है कि ये पुलिसवाले लोगों को जबरदस्ती धमका रहे थे। Ater(Bhind) bypoll: 6 Police officials removed by EC after Congress candidate Hemant Katare alleged they were threatening ppl #MadhyaPradesh — ANI (@ANI_news) April 9, 2017


श्रीनगर लोकसभा उपचुनावः तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद
श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए इस सीट के तहत आने वाले तीन जिलों श्रीनगर, बडगाम व गांदरबल में इंटरनेट सेवाएं शनिवार को आधी रात से ठप कर दी गईं। यह एहतियाती कदम देश विरोधी ताकतों की ओर से अफवाहें फैलाने से रोकने के लिए उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान आधारित ग्रुप की ओर से अफवाहें और गलत सूचनाएं प्रसारित किए जाने की रिपोर्ट के बाद यह फैसला किया गया। चुनाव खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं ठप होने से आयोग की वेब कास्टिंग पर भी असर पड़ सकता है।

भोरंज सीट कांग्रेस-बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की जंग
धायक आईडी धीमान के देहांत के बाद खाली हुई हमीरपुर की भोरंज विधानसभा सीट के लिए आज (रविवार) वोट डाले जा रहे हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 13 अप्रैल को मतगणना होगी। कांग्रेस से प्रमिला देवी और भाजपा से पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान के पुत्र डॉ. अनिल धीमान चुनाव मैदान में हैं।

कुसुम आजाद, पवन कुमार और डॉ. रमेश डोगरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को सभी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगे। दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए खूब पसीना बहाया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गृह पंचायत भोरंज में है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का यह गृह जिला है।

भाजपा और कांग्रेस के लिए उपचुनाव प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है। भोरंज उपचुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चौहान ने कहा कि भोरंज उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

राजौरी गार्डन सीट पर मतदान आज

डेमो इमेज
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को लेकर चल रहे विवादों को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजौरी गार्डन के सभी पोलिंग स्टेशनों पर ईवीएम के साथ वोटर पेरिफेरल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) लगाने का फैसला लिया है, जिससे बाद में लगने वाले आरोपों से बचा जा सके। 

राजौरी गार्डन उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला 1,66,518 मतदाता करेंगे। कुल 166 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 20 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी।

एक ऑब्जर्वर के अलावा सेक्टर ऑफिसर पूरे विधानसभा पर नजर रखेंगे। पीठासीन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि हम सभी पोलिंग स्टेशन पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल होगा। इससे मतदाता को पता चल जाएगा कि उसका वोट किसे गया है। एक स्लिप निकलेगी जो वहीं नीचे लगे बॉक्स में चली जाएगी।

उन्होंने कहा कि ईवीएम में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं है। सभी ईवीएम का दो बार मॉक पोल हो चुका है। रविवार को मतदान से पहले फिर मॉक पोल होगा उसके बाद ही मतदान शुरू होगा। मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगा। 

संवेदनशील बूथों की होगी वीडियोग्राफी
उपचुनाव में 20 इलाकों में पड़ने वाले पोलिंग स्टेशनों को संवेदनशील या अतिसंवेदनशील वर्ग में रखा गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। इसके अलावा पूरे मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें