उपचुनाव के परिणाम सबसे पहले अमर उजाला पर
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर महीने में देश के 14 राज्यों में 48 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे 23 नवबंर को सामने आएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। विधानसभा उपचुनावों की बात करें, तो तमाम राज्यों में भाजपा-कांग्रेस के बीच जंग है, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।
दो चरणों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए हैं। जिसमें 13 नवंबर को देश भर में 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और एक वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए हैं। इसमें राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार की चार, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो और केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात और मेघालय की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। वहीं सिक्किम की दो सीटों पर भी उपचुनाव होना था, लेकिन यहां दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया।
राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस, पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा, बिहार में भाजपा-जेडीयू-राजद और कांग्रेस के बीच उपचुनाव के लिए जंग है। जबकि केरल की वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से खाली करने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यहां पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा की नव्या हरिदास के बीच मुकाबला है।
दूसरे चरण में 20 नवंबर को 16 सीटों पर उपचुनाव
20 नवंबर को विधानसभा की चार राज्यों की 15 सीटों और एक लोकसभा नांदेड़ पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए हैं। इसमें केरल की एक, पंजाब की चार, यूपी की नौ, उत्तराखंड की एक विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच लड़ाई है। वहीं पंजाब में आप-कांग्रेस और भाजपा के बीच जंग है। लोकसभा सीट नांदेड़ पर कांग्रेस नेता के निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।
इसके नतीजे आप अमर उजाला एप और
amarujala.com और अमर उजाला के यूट्यूब चैनल
youtube.com/@amarujala/videos पर सबसे तेज और सबसे पहले देख सकते हैं। इसके साथ ही उपचुनाव के नतीजे आप चुनाव आयोग की वेबसाइट
eci.gov.in और चुनाव आयोग के यूट्यूब चैनल
youtube.com/@ECIVoterEducation और वोटर हेल्पलाइन एप पर भी देख सकते हैं।