असम के नगांव, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजिनगर में भाजपा उम्मीदवारों की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने पुडुचेरी के थट्टांचावड़ी में जीत के लिए एनडीए सहयोगी एआईएनआरसी को भी बधाई दी। मोदी ने नतीजों को सुशासन के एजेंडे से जनता के जुड़ाव का संकेत बताया। आखिर इन जीतों से भाजपा-एनडीए को क्या संदेश मिला और आगे जनता से किए वादों पर कितना जोर रहेगा? आइए, विस्तार से जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या संदेश दिया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों की जीत के बाद मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की। मोदी ने कहा कि ये नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे के प्रति लोगों के जुड़ाव को दिखाते हैं। उन्होंने पुदुचेरी में जीत के लिए एनडीए की सहयोगी पार्टी एआईएनआरसी को भी बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोगों का समर्थन गठबंधन को और मजबूती देता है। उन्होंने असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम व रेजिनगर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि इन नतीजों से पता चलता है कि लोग भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों का भी इस जीत में महत्व है।
एनडीए के सहयोगी दल को भी दी बधाई
मोदी ने पुदुचेरी के थट्टांचावड़ी में जीत के लिए एनडीए की सहयोगी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता का यह जनादेश लोगों के कल्याण के लिए काम करने और उनकी उम्मीदों को पूरा करने की ताकत देगा। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि गठबंधन लोगों के बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए लगातार काम करेगा।
विज्ञापन
चुनावी जीत पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी जीत को लेकर राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के उपचुनावों के साथ राजस्थान और त्रिपुरा के हालिया निकाय चुनावों में एनडीए की जीत का भी जिक्र किया।
अमित शाह ने दावा किया कि इन चुनावी नतीजों से पता चलता है कि जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनाधार खो चुके विपक्षी दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके रवैये को पहचान चुकी है। शाह के मुताबिक, लोगों ने एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना अटूट विश्वास जताया है। उन्होंने इन नतीजों को भाजपा के प्रति जनता के समर्थन के तौर पर पेश किया।
अमित शाह ने इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. माणिक साहा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को बधाई दी। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों और मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।
कौस सा दल कहां से जीता?
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम... भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,64,427 वोट मिले। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के नाम दर्ज जीत के सबसे बड़े अंतर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पश्चिम बंगाल की रेजिनगर... भाजपा ने इस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।
तमिलनाडु... टीवीके ने दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।
पुदुचेरी की थट्टांचावड़ी सीट... एनडीए ने विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।