फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर को होगा चार लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

Tue, 18 Oct 2016 06:42 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने 19 नवंबर को चार लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इस आशय की अधिसूचना 26 अक्तूबर को जारी की जाएगी। मतों की गिनती 22 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


जिन संसदीय सीटों पर उपचुनाव होनी है वह हैं लखीमपुर असम, शहडोल मध्यप्रदेश, कूचबिहार और तामलुक पश्चिम बंगाल। इसके साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और त्रिपुरा की दो सीटों सहित आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। लखीमपुर लोकसभा सीट सर्बानंद सोनोवाल के छोड़ने से खाली हुई थी। सोनोवाल अभी असम के मुख्यमंत्री हैं।

शहडोल संसदीय सीट भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के कारण खाली हुई थी। उसी तरह कूचबिहार संसदीय सीट तृणमूल कांग्रेस की सांसद रेणुका सिन्हा के निधन के कारण खाली हुई थी। 
विज्ञापन


वहीं तामलुक संसदीय सीट टीएमसी सांसद सुवेंदु अधिकारी के नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के कारण खाली पड़ी है। इसके अलावा असम की बैथलांगोस विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया, क्योंकि मानसिंह रोंगपी कांग्रेस के टिकट पर जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें