फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By-Poll: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न, कालीगंज में 70% मतदान; 23 जून को मतगणना

Thu, 19 Jun 2025 08:45 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब और गुजरात की पांच विधानसभा सीटों पर गुरुवार हो उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब में मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण खाली एक-एक सीट पर उपचुनाव हुआ, जबकि दो विधायकों के इस्तीफे के कारण केरल और गुजरात में एक अन्य सीट पर मतदान हुआ।
विज्ञापन
उपचुनाव 2025 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब और गुजरात की पांच विधानसभा सीटों पर गुरुवार हो उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर शाम पांच बजे तक करीब 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना 23 जून को होगी।

विज्ञापन


सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चला मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, और गुजरात की विसावदर और कदी सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब में मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण खाली एक-एक सीट पर उपचुनाव हुआ, जबकि दो विधायकों के इस्तीफे के कारण केरल और गुजरात में एक अन्य सीट पर मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कालीगंज में शाम पांच बजे तक 69.85 फीसदी मतदान हुआ। गुजरात में जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर शाम पांच बजे तक 54.61 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मेहसाणा जिले की कादी सीट पर 54.49 प्रतिशत वोट पड़े। सूत्रों ने बताया कि मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है, क्योंकि मतदान केंद्रों के बाहर पांच बजे के बाद तक लंबी कतारें लगी हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Air India Tragedy: 'विमान और उसके इंजन में उड़ान से पहले कोई समस्या नहीं थी', हादसे पर बोले एअर इंडिया के CEO

एक मतदान केंद्र को छोड़ सभी जगह की गई वेबकास्टिंग
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र को छोड़कर अन्य सभी पर वेबकास्टिंग की गई। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि उपचुनावों के लिए कुल 1,354 मतदान केंद्र बनाए गए थे, इनमें से 1,353 पर वेबकास्टिंग की गई।

इस सप्ताह की शुरुआत में चुनाव आयोग ने अब से 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने का निर्णय लिया था। अब तक 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों और संवेदनशील केंद्रों पर ही वेबकास्टिंग की जाती थी। पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल के पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के दौरान पहली बार 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग लागू की गई।
विज्ञापन

 
मतदाताओं को पहली बार मिली मोबाइल जमा करने की सुविधा
यह पहली बार था जब चुनाव आयोग ने मतदाताओं को मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा प्रदान की। मोबाइल जमा कराने के लिए केंद्र मतदान केंद्रों के बाहर स्थापित किए गए थे। अब तक, ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। कुछ मतदाता अपने कपड़ों में फोन छिपाकर मतदान केंद्रों के अंदर ले जाते थे, जो नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें