नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यह सीट बीजद विधायक और उनके पिता राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई थी।
हैदराबाद: फिल्म डायरेक्टर राजामौली ने डाला वोट
फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली ने भी अपने परिवार के साथ तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में शेखपेट स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
उपचुनाव 2025: सुबह 9 बजे तक देखें कहां कितना हुआ मतदान
देशभर की विभिन्न विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक अलग-अलग राज्यों में लगभग इस तरह वोटिंग हुई:
- नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) – 15.11%
- बडगाम (जम्मू-कश्मीर) – 9.36%
- घाटशिला (झारखंड) – 17.33%
- डाम्पा (मिजोरम) – 18.38%
- नुआपाड़ा (ओडिशा) – 14.99%
- तरण तारण (पंजाब) – 10.32%
- अंता (राजस्थान) – 14.09%
- जुबली हिल्स (तेलंगाना) – 10.02%
उपचुनाव 2025: दोपहर एक बजे तक देखें कहां कितना हुआ मतदान
देशभर की विभिन्न विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक अलग-अलग राज्यों में लगभग इस तरह वोटिंग हुई:
- नगरोटा (जम्मू-कश्मीर) – 34.01%
- बडगाम (जम्मू-कश्मीर) – 52.44%
- घाटशिला (झारखंड) – 54.08%
- डाम्पा (मिजोरम) – 56.35%
- नुआपाड़ा (ओडिशा) – 51.42%
- तरण तारण (पंजाब) – 36.62%
- अंता (राजस्थान) – 47.77%
- जुबली हिल्स (तेलंगाना) – 31.94%