फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By-Polls: महाराष्ट्र की दो, गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान, बारामती में सुनेत्रा पवार ने डाला वोट

Thu, 23 Apr 2026 08:53 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के कई राज्यों में आज सघन चुनावी प्रक्रिया चल रही है, जहां तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। वहीं महाराष्ट्र की दो और गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस पूरे राजनीतिक रण में महाराष्ट्र की बारामती सीट सर्वाधिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां जानिए अपडेट्स..

विज्ञापन
बारामती, राहुरी और उमरेठ सीट पर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में उपचुनाव और विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। तमिलनाडु की 234, पश्चिम बंगाल की 152 सीटों के साथ ही महाराष्ट्र की दो और गुजरात की एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। ये सभी उपचुनाव उन सीटों पर हो रहे हैं, जहां मौजूदा विधायकों के निधन के कारण सीटें खाली हो गई थीं। महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि गुजरात में उमरेठ सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। महाराष्ट्र की बारामती सीट इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है।

हालांकि यहां सभी सीटों की अपनी-अपनी अहमियत, लेकिन उपचुनाव हो रहे तीनों सीटों में सबसे अहम माने जाने वाली बारामती विधानसभा से  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की स्मृति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


अजित पवार की विरासत अब सुनेत्रा के हाथों में
बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियां संभाली थीं। उन्हें डिप्टी सीएम भी बनाया गया और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई। अब वह विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनना चाहती हैं। इस सीट पर अन्य दलों ने भी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जिससे मुकाबला सीमित हो गया है। हालांकि कुछ निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सुनेत्रा पवार की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

महाराष्ट्र में महायुति सरकार और समीकरण
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस समय भाजपा की अगुआई में महायुति सरकार सत्ता में है, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। वहीं डिप्टी सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन उपचुनावों से सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सुनेत्रा पवार के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है ताकि वह अपनी डिप्टी सीएम की भूमिका जारी रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें