यूपी के गोलागोकर्णनाथ में आखिरी सूचना तक 55.68, बिहार के मोकामा में 53.45 और गोपालगंज में 51.48 फीसदी जबकि हरियाणा के आदमपुर में 75.25 फीसदी वोटिंग हुई है। ओडिशा के धामनगर में 66.63 फीसदी मतदान की खबर है।
छह राज्यों के 7 विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में मतदाताओं का मिला-जुला रुझान दिखा। महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व) में सबसे कम 31.74 प्रतिशत, जबकि तेलंगाना के मुनुगोडे सीट पर 77.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
यूपी के गोलागोकर्णनाथ में आखिरी सूचना तक 55.68, बिहार के मोकामा में 53.45 और गोपालगंज में 51.48 फीसदी जबकि हरियाणा के आदमपुर में 75.25 फीसदी वोटिंग हुई है। ओडिशा के धामनगर में 66.63 फीसदी मतदान की खबर है। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा है कि इस आंकड़ों में देर रात तक कुछ बदलाव हो सकता है। इन सात सीटों में से अभी तीन सीटें भाजपा के पास, दो कांग्रेस और एक-एक शिवसेना और आरजेडी के पास थी। इन सभी उपचुनावों में अन्य पार्टियों का मुख्य मुकाबला भाजपा के साथ ही है।
बिहार की दोनों सीटों पर भाजपा का मुकाबला राजद से जबकि हरियाणा में कांग्रेस, इनेलो व आप के साथ है। तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भाजपा का मुकाबला वहां की मुख्य पार्टियों टीआरएस, सपा और बीजद के साथ है। इन उपचुनावों से राज्यों की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, फिर भी कोई पार्टी इन्हें हल्के में नहीं ले रही है।