त्रिपुरा के लोगों को भी कहा धन्यवाद
PM मोदी ने कहा कि मैं त्रिपुरा के लोगों को हमारे विकास का एजेंडा में विश्वास जताने और CM माणिक साहा सहित हमारे उम्मीदवारों को उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करती रहेगी। मैं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।
पीएम मोदी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपचुनाव में भाजपा को चुनने के लिए आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। सातवें चरण में सत्ताधारी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की गंगोत्री कुजूर से कड़े मुकाबले में 4,957 मतों की बढ़त हासिल हो गई है।
भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 220041 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 209187 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 181175 वोट मिले। निरहुआ 10854 वोटों से निर्णायक बढ़त की ओर हैं।
संगरूर को कुछ ही देर में नया एमपी मिल जाएगा। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली आम आदमी पार्टी अपनी जमीन खोती दिख रही है। अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान सबसे आगे चल रहे हैं। उनकी जीत लगभग तय है।
आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 848 वोटों से आगे हैं।
रामपुर में भी लगातार बढ़त बनाए हुए सपा प्रत्याशी पिछड़ गए हैं। अब भाजपा के घनश्याम लोधी आगे हो गए हैं। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ ने लगातार बढ़त बना रखी है।
त्रिपुरा में चार विधानसभा में से तीन सीटों पर भाजपा तो कांग्रेस एक विधानसभा सीट पर आगे है। टाउन बारडोवाली सीट पर छह राउंड की मतगणना के बाद सीएम माणिक साहा 4,363 मतों से आगे चल रहे हैं।
राउंड पांच--
- भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 56524 वोट।
- सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 58223 वोट।
- संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 631 वोट।
- निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 209 वोट।
- निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 333 वोट।
- निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 310 वोट।
- नोटा को 732 वोट।
दूसरे राउंड के बाद परिणाम - कुल मतों की गणना 116964। पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा 1697 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।
आजमगढ़ : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे।
निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे।
दिनेश लाल यादव निरहुआ को 5212 मत मिला।
धर्मेंद्र यादव को 4565 मत मिला।
बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 2859 वोट मिला।
राजिंदर नगर (दिल्ली) - आप आगे
आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) - वाईएसआर कांग्रेस आगे
अगरतला (त्रिपुरा) - कांग्रेस आगे
जबराजनगर (त्रिपुरा) -भाजपा आगे
सुरमा (त्रिपुरा)- भाजपा आगे
टाउन बारडोवली (त्रिपुरा)- भाजपा (सीएम मानिक साहा) आगे
मांडर (झारखंड)- कांग्रेस आगे
पंजाब की संगरूर सीट के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी को झटका लगता दिख रहा है। यहां से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी यहां दूसरे नंबर पर है।
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव करीब एक हजार वोटों से तो रामपुर में सपा के आसिम रजा 767 वोटों से आगे हैं।
पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव एक हजार मतों से आगे हैं।
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि हमें गेट के बाहर रोक कर ही ईवीएम बदलने का काम किया जा रहा है। करीब 25 मिनट बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।
झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को मतदान हुए थे। यहां 60.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंडरा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना शुरू हो गई है।
आजमगढ़ में सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी।
रामपुर में विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आईटीआई, पूसा की ऑटोमोबाइल वर्कशाप में हो रही है। मतगणना 16 दौर की होगी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है । सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी।