फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: '2035 तक देश में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़कर 42.5 करोड़ होगी,' कॉन्फ्रेंस में बोले सिंधिया

Fri, 01 Sep 2023 01:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार 2035 तक देश में 42.5 करोड़ हवाई यात्री होंगे। मौजूदा समय में हवाई यात्रियों की संख्या 14.5 करोड़ है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में उद्योग मंडल सी.आई.आई द्वारा आयोजित इंटरनेशनल एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस में लोगों को संबोधित करते हुए साल 2035 तक हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत में साल 2035 तक हवाई यात्री की संख्या 14.5 करोड़ से बढ़कर 42.5 करोड़ तक होने की उम्मीद है।' सिंधिया ने आगे कहा कि क्षेत्रिय हवाई कनेक्टिविटी ने नागरिक उड्डयन को लोकतांत्रित बना देने के साथ चार क्षेत्रीय वाहकों को पैदा किया है। 

उन्होंने देश की नागरिक उड्डयन क्षेत्र की विकास क्षमता का उल्लेख करते हुए अंतरराष्ट्रीय लोगों को भारत की तरफ देखने को कहा। उनके अनुसार 2035 तक देश में 42.5 करोड़ हवाई यात्री होंगे। मौजूदा समय में हवाई यात्रियों की संख्या 14.5 करोड़ है। 
विज्ञापन


इस साल जुलाई में घरेलू हवाई यातायात में बढ़ोतरी देखने को मिली। हवाई यात्रियों की संख्या पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी बढ़कर 1.21 करोड़ तक हो गई है। ग्वालियर में आयोजित किए गए इस कॉन्फ्रेंस का थीम संयुक्त वैश्विक मूल्य श्रृंखला की ओर बढ़ना ('Moving Towards Inclusive Global Value Chain') था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें