फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swadeshi:'देश में बने उत्पाद खरीदने से भारत आत्मनिर्भर बनेगा', पीएम मोदी के स्वदेशी अभियान पर बोले मंत्री

Sun, 03 Aug 2025 03:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया में अस्थिरता का माहौल है, तब भारत को अपने आर्थिक हितों के लिए चौंकन्ना रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों, छोटे उद्योगों का कल्याण और युवाओं के लिए रोजगार है।
विज्ञापन
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को देश के सभी नागरिकों से अपील की कि वे आत्म निर्भर भारत अभियान में पूरी सक्रियता से भाग लें और भारत में बने उत्पाद ही खरीदें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी के एकजुट होकर प्रयास करने से ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन


'हर भारतीय को आत्मनिर्भर भारत अभियान में शामिल होना चाहिए'
केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि 'आत्म निर्भर भारत अभियान, एक ऐसा अभियान है, जिसमें हर भारतीय को शामिल होना चाहिए। आप जो भी सामान खरीदें, अगर आप भारत में बना सामान खरीदते हैं तो इससे आत्म निर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने हर नागरिक से अपील की है। पीयूष गोयल ने लोकसभा और राज्य सभा में साफ किया कि भारत की नीति साफ है कि भारत के हितों का ध्यान रखा जाएगा।'

शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया में अस्थिरता का माहौल है, तब भारत को अपने आर्थिक हितों के लिए चौंकन्ना रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों, छोटे उद्योगों का कल्याण और युवाओं के लिए रोजगार है। प्रधानमंत्री ने भी लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP: 'तेजस्वी यादव ने दो मतदाता पहचान पत्र रखकर अपराध किया', भाजपा बोली- इसी लिए एसआईआर का हो रहा विरोध
विज्ञापन


'स्वदेशी का भाव आने वाले दिनों में हमारा भविष्य तय करेगा'
प्रधानमंत्री ने वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमें उन चीजों को खरीदना चाहिए जिन्हें बनाने में किसी न किसी भारतीय का पसीना बहा है, और जो भारत के लोगों के कौशल से बनी हैं। जो देश का भला चाहते हैं, जो देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं, तो देशवासियों में इस भाव को जगाना होगा।' प्रधानमंत्री ने विदेशों में शादी करके देश का धन लुटाने के बजाय भारत में ही शादी करने की सलाह दी और बताया कि कई नौजवान अब भारत में ही शादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बात में स्वदेशी का भाव आने वाले दिनों में हमारा भविष्य तय करने वाला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें