फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Update: UPI से एक दिन में लेनदेन पहली बार 70 करोड़ पार, महिंद्रा 23000 कर्मचारियों को देगा ESOP का लाभ

Wed, 06 Aug 2025 05:59 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिये एक दिन में लेनदेन की संख्या पहली बार 70 करोड़ के पार पहुंच गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के मुताबिक, यह उपलब्धि दो अगस्त को हासिल हुई है, जब यूपीआई के जरिये 70.7 करोड़ लेनदेन हुए। पिछले दो वर्षों में यूपीआई के जरिये दैनिक लेनदेन की संख्या दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन


एनपीसीआई के मुताबिक, अगस्त, 2023 में यूपीआई से रोजाना करीब 35 करोड़ लेनदेन होता था। अगस्त, 2024 में यह संख्या बढ़कर 50 करोड़ पहुंच गई। सरकार ने यूपीआई के जरिये प्रतिदिन 100 करोड़ लेनदेन हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद है कि मौजूदा विकास दर के साथ यह प्लेटफॉर्म अगले वर्ष तक आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगा।  

फिनटेक कंपनियों का कहना है, प्रतिदिन 100 करोड़ यूपीआई लेनदेन का लक्ष्य पाने के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को फिर से लागू करना चाहिए। सरकार ने यूपीआई के लिए सब्सिडी को घटाकर 2024-25 में 1,500 करोड़ कर दिया है।

विज्ञापन

महिंद्रा का बड़ा फैसला, 23000 कर्मचारियों को मिलेगा ESOP
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उद्योग जगत में एक अनूठी पहल करते हुए अपने करीब 23,000 कर्मचारियों को एकमुश्त कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ESOP) देने का ऐलान किया है। इसमें फैक्ट्री फ्लोर पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। कंपनी ने इस पहल को कर्मचारियों के योगदान के लिए एक इनाम के तौर पर पेश किया है। यह जानकारी समूह के सीईओ और प्रबंध निदेशक अनीश शाह ने दी।

शाह ने बताया कि इस पहल में महिंद्रा एंड महिंद्रा (ऑटो और फार्म सेक्टर), महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल और महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह शायद पहली बार है जब किसी बड़े भारतीय कॉर्पोरेट समूह ने अपने कर्मचारियों को  ESOP की सुविधा दी है। कर्मचारियों को यह हिस्सेदारी रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (RSUs) के रूप में दी जाएगी।
 
विज्ञापन

जुर्गेन वेस्टरमियर बने एयरबस के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक
विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने जुर्गेन वेस्टरमियर को भारत और दक्षिण एशिया के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। 53 वर्षीय जुर्गन, वर्तमान में एयरबस में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य खरीद अधिकारी हैं। इनकी नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी। जुर्गन रेमी मैलार्ड की जगह लेंगे। भारत एयरबस के लिए एक प्रमुख बाजार है, जिसकी वाणिज्यिक विमान और रक्षा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें