स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कोलकाता के बाबूघाट से ओडिशा के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रात करीब नौ बजे जब बस खड़गपुर ग्रामीण थाने के मादपुर इलाके से गुजर रही थी, तभी इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोल में बदल गई। बस में कई यात्री सवार थे।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ओडिशा जा रही एक लग्जरी बस में शुक्रवार देर रात खड़गपुर के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में बदल गई। यात्रियों ने किसी तरह से खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में एक यात्री की मौत और 30 अन्य के घायल होने की खबर है। घटना शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर के मादपुर के पास घटी। बस कोलकाता से ओडिशा के पारादीप शहर जा रही थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस रंजन भुनिया घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। कोलकाता से ओडिशा जा रही बस में आग लगने से एक यात्री की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि एक यात्री की मौत की पुष्टि हो गई है और अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक यात्री बस में आग लगने की खबर पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इससे पहले यात्रियों ने बस से छलांग लगाकर जान बचाई।
विज्ञापन
कोलकाता से पारादीप जा रही थी बस
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बस शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कोलकाता के बाबूघाट से ओडिशा के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रात करीब नौ बजे जब बस खड़गपुर ग्रामीण थाने के मादपुर इलाके से गुजर रही थी, तभी इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोल में बदल गई। बस में कई यात्री सवार थे। उधर, इंजन में आग लगने के बाद बस का चेसिस वाहन से नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि बस के दरवाजे बंद थे। किसी तरह यात्री दरवाजे से कूदकर भागे।