फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की बस में लगी आग, सभी 50 यात्री सुरक्षित

Fri, 21 Sep 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस से संबंधित एक बस में गुरुवार को चेन्नई के हवाईअड्डे में आग लग गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, बस में यह आग उस समय लगी जब वह एक घरेलू उड़ान के यात्रियों को लेकर जा रही थी। दमकल और बचाव सेवा के कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के कारण हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


बस में उस समय आग लगी जब यह विमान में सवार होने के आगमन बिंदु पर करीब 50 यात्रियों को लेकर पहुंची। चूंकि आग तुरंत लगी थी इसलिए शुरुआती जांच में ज्यादा नुकसान ना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि बस के इंटीरीयर और एक्सटीरीयर को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

वाट्सनाउ नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने इंडिगो बस की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि यात्री को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यूजर ने लिखा, इंडिगो बस में चेन्नई एयरपोर्ट पर आग लग गई। यात्रियों को निकाल लिया गया। इससे पहले 1 सितंबर को कोलकाता से जयपुर जा रहे इंडिगो विमान के कार्गो केबिन से धुआं निकलने लगा था जिसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन


धुएं की वजह से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई थी। इंडिगो का विमान 84 यात्रियों को लेकर जयपुर जा रहा था। धुआं देख पायलट ने वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और विमान उतारने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही रात 10:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें