फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलः बरात लेकर जा रही बस मकान से टकराई, छह लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

Sun, 03 Jan 2021 04:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजापुरम
विज्ञापन
केरल में बस दुर्घटना - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के राजापुरम में रविवार को बरात लेकर आ रही एक बस मकान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।  इस घटना पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस में  70 से अधिक लोग थे जिनमें से 44 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 33 लोगों का कान्हांगड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से 5 की मौत पुतंकल तालुक अस्पताल में हुई जबकि 1 की कान्हांगड जिला अस्पताल में हो गई। कासरगोड जिला कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें