फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पकड़ रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: हर महीने बिछ रही 15 किलोमीटर ट्रैक, मंत्री ने बताया कब शुरू होगी ट्रेन?

Thu, 07 May 2026 08:54 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें 8 गुजरात और 4 महाराष्ट्र में होंगे।इनमें 8 गुजरात और 4 महाराष्ट्र में होंगे। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई को जोड़ेगा।
विज्ञापन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना - फोटो : @IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत हर महीने करीब 15 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक तैयार किया जा रहा है। रेलमंत्री के मुताबिक, बुलेट ट्रेन परियोजना में दुनिया की अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए आईआईटी बॉम्बे में सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। जबकि आईआईटी रुड़की और आईआईटी चेन्नई में इस परियोजना की स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग पर रिसर्च की गई है। साथ ही भारतीय इंजीनियरों ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हाई-टेक तकनीकों को भी सफलतापूर्वक अपनाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के अगले साल अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है। हर महीने करीब 15 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक तैयार किया जा रहा है। शुरुआत में अनुमान था कि एक महीने में सिर्फ आधा किलोमीटर ट्रैक बिछाया जा सकेगा, लेकिन अब निर्माण कार्य की गति में बड़ा सुधार हुआ है और प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, बुलेट ट्रेन परियोजना की सभी प्रक्रियाओं को मानकीकृत किया गया है। पूरा प्रोजेक्ट फैक्ट्री मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण कार्य 11 अगस्त 2021 को शुरू हुआ था और पिछले करीब पांच वर्षों में इसमें अच्छा प्रगति हुई है। इस प्रोजेक्ट में करीब ढाई साल की देरी हुई, क्योंकि महाराष्ट्र में उस समय की तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इसके बाद परियोजना के डिजाइन में बदलाव कर सूरत में डिपो बनाना पड़ा। यह देश का बेहद जटिल प्रोजेक्ट है, इसलिए इसमें किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के पहले चरण को 2027 तक शुरू करने की तैयारी चल रही है। योजना के तहत सूरत से बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने पहले 2025 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन महाराष्ट्र में मंजूरी में देरी के कारण परियोजना की रफ्तार प्रभावित हुई। हालांकि, 2022 में राज्य में सरकार बदलने के बाद काम में तेजी आई है। मुंबई के बीकेसी में देश के पहले अंडरग्राउंड बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण भी तेजी से जारी है।

परियोजना के तहत महाराष्ट्र में सात पर्वतीय सुरंगों पर काम चल रहा है। राज्य में 21 किलोमीटर लंबी सुरंग और स्टेशन निर्माण का लक्ष्य 2029 तक पूरा करने का है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें 8 गुजरात और 4 महाराष्ट्र में होंगे। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई को जोड़ेगा। 508.17 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 384.04 किलोमीटर हिस्सा गुजरात, 155.76 किलोमीटर महाराष्ट्र और 4.3 किलोमीटर दादरा एवं नगर हवेली में पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें