फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulldozer politics: भाजपा सांसद दुष्यंत गौतम बोले- बाबा बुलडोजर की तरह होगा राष्ट्र विरोधी तत्वों का सफाया

Mon, 13 Mar 2023 08:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bulldozer politics: दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह एतिहासिक तथ्य है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र था। उन्होंने कहा कि इस बात पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि यह आगे भी हिंदू राष्ट्र ही रहेगा...
विज्ञापन
दुष्यंत गौतम - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बुलडोजर राजनीति' को लेकर तमाम आलोचनाएं हो रही हैं, लेकिन भाजपा नेता इसे सपोर्ट करने की रणनीति अपना रहे हैं। भाजपा के महासचिव और सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा है कि देश से राष्ट्रविरोधी तत्त्वों का सफाया उसी तरह किया जाएगा जैसे उत्तर प्रदेश में बाबा बुलडोजर कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र था और यह हिंदू राष्ट्र ही रहेगा, इस पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। भाजपा सांसद ने यह बयान यूनाइटेड हिंदू फ्रंट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।   

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने सोमवार को दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एक 'हिंदू राष्ट्र पंचायत' कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह एतिहासिक तथ्य है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र था। उन्होंने कहा कि इस बात पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि यह आगे भी हिंदू राष्ट्र ही रहेगा।

उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि देश के कुछ राजनेता विदेशों में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि आज देश का एक आम इंसान जाग चुका है और देश विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने के लिए तैयार है।  

यूनाईटेड हिंदू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए यूनिफार्म सिविल कोड जैसे कानून लाए जाने की जरूरत है, जो देश के सभी नागरिकों को एक समान रहने और आगे विकास करने का अवसर दे सके। लेकिन इससे किसी की स्वतंत्रता को बाधा नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2014 के बाद भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है उसको लेकर आज हर राष्ट्रवादी व हिन्दुत्ववादी गर्व महसूस करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें