गाजी के उर्स मेले में सांड घुसा
- फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बुधवार को उर्स मेले में सांड के घुसने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई। बुधवार रात ख्वाजा शमशुद्दीन गाजी के उर्स मेले में घुसे सांड ने यहां खूब उत्पात मचाया है, जिसमें 14 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना से मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मामला बुधवार देर रात करीब तीन बजे का है।
यहां देखें VIDEO...
बता दें कि उर्स मेले में बुधवार देर रात चरागा का मुख्य कार्यक्रम होने के चलते करीब 15 हजार लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान एक सांड मेले में घुस आया और लोगों के ऊपर भागने लगा। अचानक हुए सांड के हमले में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
इस घटना में 14 लोगों के जख्मी होने की खबर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का इलाज जारी है। हालांकि गनीमत रही कि मेले में इस तरह हुए हमले में किसी की मौत नहीं हुई। वीडियो में सांड जिस तरह से आक्रामक दिख रहा है उससे लग रहा है कि लोगों को भारी नुकसान हो सकता था।
मेघालय विधानसभा चुनाव में 375 उम्मीदवार मैदान में
मेघालय विधानसभा की 60 सीटों के लिए कुल 375 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां 27 फरवरी को मतदान होगा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने शुक्रवार को कहा। सत्तारूढ़ एनपीपी 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस और भाजपा सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि टीएमसी ने 58 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) 47 सीटों पर, वीपीपी 18 सीटों पर और एचएसडीपी 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।