फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब मामला: ..जब नशे में धुत होकर इधर-उधर कूदने लगीं भैंसें, मालिक की लापरवाही हुई उजागर

Thu, 08 Jul 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

दरअसल, गुजरात में शराब प्रतिबंधित है और इन भैंसों के मालिक ने बड़ी मात्रा में तबेले में शराब छिपाकर रखी थी। पुलिस ने जब तबेले पर छापा मारा तो वहां से शराब की 100 से ज्यादा बोतलें बरामद हुईं,  लेकिन पुलिस के आने से पहले भैंसों ने शराब मिला पानी पी लिया था।
विज्ञापन
भैंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भैंसों को शराब पिलाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांधीनगर में भैंसों के शराब के नशे में धुत होने की खबर सामने आते ही पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसके पास से शराब की बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें भी जब्त की हैं। दरअसल, गुजरात में शराब प्रतिबंधित है और इन भैंसों के मालिक ने बड़ी मात्रा में तबेले में शराब छुपाकर रखी थी। पुलिस ने जब तबेले पर छापा मारा तो वहां से शराब की 100 से ज्यादा बोतलें बरामद हुईं,  लेकिन पुलिस के आने से पहले भैंसों ने शराब मिला पानी पी लिया था। इसके बाद भैंसों ने तांडव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


नशे में भैंसे बेकाबू होकर इधर उधर भागने लगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांधीनगर में तबेला चलाने वाले एक व्यक्ति ने शराब की बोतलें पानी में छिपाकर रखी थीं। इस कुंड के पानी में बोतलें खुल गईं। इसी दौरान जितनी भी भैंसे यहां पानी पीने आई , उन सभी ने शराब मिला पानी पी लिया। पानी पीने के बाद कई भैंसे बेकाबू होने लगीं।

पानी के कुंड में छुपाकर रखी थी शराब
शराब के असर से दो भैंसें बीमार पड़ गईं। तबेले के मालिक ने मवेशी के डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर जब तबेले पहुंचा तो उसे कुंड के पानी का रंग देखकर हैरानी हुई। पानी से अजीब से बदबू आ रही थी। इस बारे में पूछने पर तबेले मालिक यह बात छुपा ली। उसने कहा कि पेड़ के पत्ते एवं अन्य झाड़ियों के गिरने से पानी का रंग ऐसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें