फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BUDGET 2017: जेटली ने विपक्ष पर शायरी से कसा तंज

Wed, 01 Feb 2017 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Budget 2017 - फोटो : Budget 2017
विज्ञापन
विपक्ष के हंगामे के बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली लोकसभा में आम बजट पेश किया। शुरुआत में ही उन्होंने शायरी से विपक्ष पर तंज कसा।
विज्ञापन


कालाधन को लेकर वित्तमंत्री ने फिर शायरी से विपक्ष को निशाने पर लिया। 

उन्होंने कहा कि...
नई दुनिया है, नया दौर है, नई है उमंग
कुछ थे पहले के तरीके तो कुछ हैं आज के रंग ढंग
रोशनी आके जो टकराई है
कालेधन को भी बदलना पड़ा आज अपना रंग


वित्तमंत्री ने बजट की शुरुआत शायरी से की। उन्होंने कहा कि...

'जो बात है नई उससे क्यों डरते हैं आप, 
इस मोड़ पर घबराकर ने थम जाइये आप
जो बात नई उसे अपनाइये आप
डरते हैं नई राह पे क्यूं चलने से
हम आगे-आगे चलते हैं, साथ आइए आप।'

शायरी से वित्तमंत्री का इशारा नोटबंदी की तरफ था। अरूण जेटली ने सरकार के नोटबंदी के कदम को साहसिक बताते हुए जेटली ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा, 'मुझे याद आता है कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि सही उद्देश्य से उठाया गया एक अच्छा कदम कभी भी असफल नहीं होता।'
विज्ञापन

गुरुवार को सदन स्थगित

Budget 2017 - फोटो : getty
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के सांसद ई. अहमद (78) को श्रद्धांजलि दी। सदन में कुछ पलों का मौन रखा गया।

बता दें कि केरल के मलाप्पुरम से सांसद और यूपीए की सरकार में 10 साल विदेश राज्य मंत्री रहे अहमद मंगलवार को पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में बेहोश हो गए थे। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती किए जाने के बाद उनका निधन हो गया।

स्पीकर ने कहा कि आम तौर पर सांसद के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही स्थगित दी जाती है। लेकिन बजट पेश करना संवैधानिक जिम्मेदारी है। प्रेसिडेंट ने भी कहा है कि बजट पेश किया जा सकता है। स्पीकर ने कहा कि अहमद को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को सदन स्थगित रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें