आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने मोदी सरकार कि रिपोरिट कार्ड पेश किया। साढ़े चार साल के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धताओं और योजनाओं की जानकारी सांसदों को दी। इसके अलालवा उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों की संख्या का भी आंकड़ा दिया। कल मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। हम आपको बताते हैं राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रमुख बातें के बारे में।
- देश 2014 लोकसभा चुनावों से पहले अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, लेकिन चुनाव के बाद मेरी सरकार ने नया भारत बनाने का संकल्प लिया।
- स्वच्छ भारत अभियान के तहत नौ करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है।
- उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 6 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं।
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के तहत सिर्फ 4 महीने में ही 10 लाख से ज्यादा गरीब अपना इलाज करवा चुके हैं।
- प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देश भर में अब तक 600 से ज्यादा जिलों में 4,900 जन औषधि केन्द्र खोले जा चुके हैं।
- 21 करोड़ गरीब भाई-बहनों को बीमा सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
- तमिलनाडु के मदुरै से लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तक और गुजरात के राजकोट से लेकर असम के कामरूप तक नए एम्स बनाए जा रहे हैं।
- बीते चार वर्षों में मेडिकल की पढ़ाई में 31 हजार नई सीटें जोड़ी गई हैं।
- सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 फीसदी आरक्षण संबंधी सरकार के कदम को ऐतिहासिक बताया।
- नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार के जघन्य अपराध की सजा के लिए अपराधी को फांसी की सजा देने जैसा महत्वपूर्ण फैसला किया।
- तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं के जीवन भयमुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना किसी गारंटी के 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के ऋण दिए गए हैं।
- 7 आईआईटी, 7 आईआईएम, 14 आईआईआईटी, एनआईटी और 4 एनआईडी की स्थापना की जा रही है।
- तीन तलाक से जुड़े कानून को संसद से पारित करवाने का लगातार प्रयास कर रही है।
- मुद्रा ऋण पाने वाले कम से कम 15 करोड़ लाभार्थियों में 73 फीसद महिलाएं हैं।
- भारत मोबाइल फोन बनाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।
- सरकार ने लगभग 8 करोड़ ऐसे नामों को लाभार्थियों की सूची से हटाया है, जो वास्तव में नहीं थे और बहुत से बिचौलिए फर्जी नाम से जनता का धन लूट रहे थे।
- 2014 से पहले जहां 3.8 करोड़ लोगों ने अपना रिटर्न फाइल किया था, वहीं अब 6.8 करोड़ से ज्यादा लोग आयकर रिटर्न फाइल करते हैं।
- विदेश में जमा काला धन वापस लाने के लिए कई देशों से समझौता किया।
- जनधन योजना की वजह से आज देश में 34 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुले हैं।
- भारत ने सीमा पार आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके अपनी ‘नई नीति और नई रीति’ का परिचय दिया है।
- 2017-18 में देश के 12 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों ने हवाई यात्रा की है। ‘उड़ान योजना’ के अंतर्गत लोगों को 12 लाख सीटें कम कीमत पर उपलब्ध हुई हैं।
- नमामि गंगे मिशन’ के तहत अब तक 25 हजार 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है। हमारे लिए गंगा सिर्फ नदी नहीं बल्कि मां जैसी है।
- सरकार की राजनयिक सफलता के कारण आज भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर सम्मान के साथ सुनी जाती है।