लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा पेश किए गए अगले दो दिन के लिए प्रश्नकाल के निस्तारण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कल सुबह तक के लिए स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि असदन में किसान आंदोलन की भरपूर चर्चा हुई है। ज्यादा से ज्यादा समय जो बात बताई गईं वो आंदोलन के संबंध में बताई गई। किस बात को लेकर आंदोलन है उस पर सब मौन रहे। जो मूलभूत बात है, अच्छा होता कि उस पर भी चर्चा होती। फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ा।
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में मैथिलीशरण गुप्त की कविता की पंक्तियां पढ़ी- अवसर तेरे लिए खड़ा है, फिर भी तू चुपचाप पड़ा है। तेरा कर्मक्षेत्र बड़ा है, पल पल है अनमोल। अरे भारत! उठ, आंखें खोल..! आज के समय में अगर कहा जाता है तो ऐसे कहते- अवसर तेरे लिए खड़ा है, तू आत्मविश्वास से भरा पड़ा है, हर बाधा हर बंदिश को तोड़, अरे भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर दौड़।
राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, 'पूरा विश्व चुनौतियों से जूझ रहा है। राष्ट्रपति का भाषण नए आथ्मविश्वास वाला रहा। मैं राष्ट्रपति जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करने के लिए आप सभई के सामने प्रस्तुत हुआ हूं। मैं सांसदों का भी आभार व्यक्त करता हूं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा पर जवाब देंगे। इससे पहले ऊपरी सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद हैं।
राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं और मार्च तक 17 राफेल भारत की धरती पर होंगे। अप्रैल 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे। हमारी सेना ने अब पाकिस्तान की शरारतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। जिस प्रकार की कार्रवाई हमारी सेना के द्वारा की जाती है उसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।'
राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 100 से ज्यादा शहरों में 'नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम' लागू होगा। इसके लिए हर शहर के हिसाब से योजना बनाई जाएगी।
राज्यसभा में उत्तराखंड के चमोली जिले में आई प्राकृतिक आपदा का मुद्दा उठा। सभापति नायडू ने कहा कि उत्तराखंड में जो हुआ उससे वे बेहद दुखी हैं। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। उन्होंने बताया कि गुफा में अब भी बहुत से लोग फंसे हुए हैं। मैं गृह मंत्री को इसे लेकर सदन में जानकारी देने को कहूंगा।