02:58 PM, 05-Feb-2020
अधीर रंजन ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स का किया जिक्र
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि हम ग्लोबल हंगर इंडेक्स में बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से पीछे हैं। इसके अलावा, हम वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में सात अंक निचे गिर गए हैं। 2018 में 133वें स्थान पर थे 2019 में 140वें पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को निरस्त किए हुए छह महीने हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कश्मीर में 2019 में 1999 पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। जबकि 2018 में 1485 और 2017 में 1412 घटनाएं हुई थी।