फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोलीं- ममता सरकार सरस्वती पूजा उत्सव मनाने की अनुमति नहीं दे रही

Tue, 04 Feb 2020 12:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Locket Chatterjee, BJP MP - फोटो : ANI
विज्ञापन

संसद के बजट सत्र में चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल से लोकसभा में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया। चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में स्थिति ऐसी है कि राज्य में सरस्वती पूजा नहीं होने दी जाती। इसके लिए मस्जिद से इजाजत लेनी होती है। यहां के हालात पाकिस्तान के समान हैं, जहां हिंदुओं को पूजा-पाठ करने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद जब अपनी बात रख रही थीं तब विपक्षी सदस्य भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी पर विवादित बयान का विरोध कर रहे थे ।
 

   

बंगाल भाजपा में बड़े फेरबदल की तैयारी, नेताओं के प्रदर्शन पर नजर

पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की राज्य इकाई पार्टी में बड़े फेरबदल की तैयारी में है। पार्टी ने संगठन को पुन: सशक्त बनाने के लिए निष्क्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण पदों से हटाने और पार्टी में युवा एवं सक्षम नेताओं को लाने का फैसला किया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश इकाई अपने सभी पदाधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है जिसके आधार पर वह फैसला करेगी कि उन्हें अगली समिति में जगह दी जाएगी या नहीं।

उन्होंने बताया कि जो समिति में रहना चाहते हैं, उनके लिए पिछले दो महीने में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान राज्य के नेताओं की भागीदारी एक मुख्य कसौटी होगी।उन्होंने कहा कि पार्टी बेहतर समन्वयन और कार्य के लिए अपने जिला स्तरीय संगठन को भी पुन: सशक्त करेगी।

विज्ञापन


दिलीप घोष को लगातार दूसरी बार पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष चुने जाने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया जा रहा है। राज्य समिति में बदलाव किये जाने की पुष्टि करते हुए घोष ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें