बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई सुभाष कुमार का शनिवार को दिल्ली में उनके नारायणा स्थित घर पर निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रह थे। उनके पड़ोसी ओम प्रकाश नेहरा ने बताया कि सुभाष कुमार नारायणा में एफ-95 नंबर मकान में रहते थे।
पहले वह निजी अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन परिजन एक-दो पहले उन्हें घर ले आए थे। शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। पारिवारिक मित्र गजराज सिंह नागर ने बताया कि मायावती के छह भाइयों में सुभाष तीसरे नंबर के थे। रविवार को नारायणा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।