बसपा ने लोकसभा में शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक का समर्थन किया। बसपा सांसद मलूक नागर ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले 70 साल से गरीबों, गुर्जर बकरवाल समुदाय और दलितों का जो हक छीना गया है, अब उन्हें दिया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर विपक्ष को कमजोर करने का आरोप लगाया। नागर ने कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी खुद भी कमजोर हो रही है और हमें भी कर रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बजट पर चर्चा के दौरान सदन में प्रोफेसर की तरह बोलकर चले गए, लेकिन वित्तमंत्री का जवाब सुनने के लिए मौजूद नहीं हैं। कांग्रेस को जिम्मेदारी से विपक्ष की भूमिका अदा करनी चाहिए। कांग्रेस विपक्ष को कमजोर कर रही है। इससे हमारी बदनामी हो रही है।