फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बोलीं - नरेंद्र दामोदरदास मोदी का मतलब, दलित विरोधी आदमी

Tue, 21 Feb 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
मायावती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में तीन चरणों का चुनाव बीत जाने के बाद नेताओं में जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सभाओं में कई बार शब्दों (जैसे SCAM, VIKAS) को नए अर्थ देते हुए परिभाषित करते रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने बसपा पर हमला बोलते उसका अर्थ अपने अंदाज में अर्थ बताया, जिसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने 'नरेंद्र दामोदर दास मोदी' की व्याखा की है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि नरेंद्र दामोदर दास मोदी का मतलब एंटी दलित मैन है। उन्होंने सभा में उपस्थित समूह से पूछा कि प्रधानमंत्री का पूरा नाम क्या है। नरेंद्र दामोदर दास मोदी - नरेंद्र का मतलब होता है नेगेटिव, दामोदरदास मोदी का मतलब होता है दलित और मोदी का मतलब होता है मैन (आदमी)। ही इज नेगेटिव दलित मैन। यानी कि वो दलित विरोधी आदमी हैं। 
#WATCH: BSP President Mayawati says PM Modi's full name means that he is an anti-Dalit man. pic.twitter.com/Nhl0lDbNH3 — ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने बताया 'बसपा' का मतलब

नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मायावती ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं मालूम कि बसपा पहले एक आंदोलन है, उसके बाद पार्टी है। मैंने शादी नहीं की और अपना पूरा जीवन अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुस्लिमों की बेहतरी के लिए लगा दिया।'  PM doesn't knw BSP is a movement first&then a party.I didn't get married,instead spent my life fr welfare of minorities esp muslims-Mayawati pic.twitter.com/D7oxRp4yPT — ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2017

बता दें कि बुंदेलखंड में जालौन के उरई में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'अब तो बसपा का नाम बदल गया है। बहुजन समाज पार्टी नहीं रह गई है। बहनजी संपत्ति पार्टी बन गई है।' इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नोटबंदी को लेकर भी मायावती पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, 'बहनजी ने कहा पूरी तैयारी नहीं की थी। सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी?' Ab toh BSP ka naam badal gaya hai-Bahujan Samaj party nahi reh gayi hai. Behenji Sampatti party ban gayi hai: PM Modi in Jalaun's Orai pic.twitter.com/K3YeWmy4GW — ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2017
Behenji ne kaha poori tayyari nahin ki thi (on demonetisation). Sarkaar ne nahi ki thi ya aapne nahin ki thi?: PM Modi in Jalaun's Orai pic.twitter.com/n6lfsnF3QZ — ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें