अमरावती में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस दौरान न सिर्फ लात-मुक्के बरसाए बल्कि कुर्सियों से भी मारा गया। संदीप ताज समेत कई पदाधिकारियों को कपड़े फट जाने तक पीटा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनावों में पैसे लेकर भाजपा को वोट दिलवाए।
लोकसभा में बसपा राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाई। बैठक में उत्तर प्रदेश से आए महाराष्ट्र के प्रभारी प्रमोद रैना भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बसपा में पैसे लेकर लोकसभा टिकट बांटे गए थे।